फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Acquaintances are doing most of the rape incidents, 1123 cases came in three years

Himachal: परिचित ही दे रहे हैं दुष्कर्म की सबसे ज्यादा वारदातों को अंजाम, तीन साल में आए 1,123 मामले

Tue, 20 Dec 2022 01:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Dec 2022 01:29 PM IST
सार

प्रदेश में परिचितों ने सबसे ज्यादा दुष्कर्म की वारदातों की अंजाम दिया है। प्रदेश में जहां तीन साल में 1,123 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 545 परिचितों ने ही पीड़ितों के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर हुए दुष्कर्म के मामले दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
Acquaintances are doing most of the rape incidents, 1123 cases came in three years
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में परिचितों ने सबसे ज्यादा दुष्कर्म की वारदातों की अंजाम दिया है। प्रदेश में जहां तीन साल में 1,123 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 545 परिचितों ने ही पीड़ितों के साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर हुए दुष्कर्म के मामले दूसरे नंबर पर हैं। इनकी संख्या 305 है। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में दुष्कर्म के 1,123 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2020, 2021 और 31 अक्तूबर 2022 तक ये मामले दर्ज किए गए हैं। अपराध में शामिल ज्यादातर पीड़ितों के परिचित थे। पुलिस मुख्यालय की ओर से यह आंकड़े जारी किए गए हैं। पुलिस ने ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं का सहयोग मांगा है।

विज्ञापन


ऐसे अपराध को कम करने के लिए शिक्षण संस्थानों को संवेदनशील बनाने की भी आवश्यकता जताई है। महिलाओं की शिकायतों के निवारण के लिए पुलिस विभाग ने महिला हेल्प डेस्क संख्या 1091 स्थापित की है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में महिला पुलिस थानों को भी सतर्क किया गया है। यौन उत्पीड़न, उत्पीड़न की आशंका पर पीड़िता ऐसे अपराध को रोकने के लिए नजदीकी महिला पुलिस थानों और महिला हेल्प डेस्क नंबर पर रिपोर्ट कर सकती है। पुलिस विभाग ने महिलाओं के खिलाफ  अपराध का मुकाबला करने के लिए पूरे राज्य में (वीरांगन ऑन व्हील्स) योजना भी शुरू की है। समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए नागरिक समूहों और गैर सरकारी संगठनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

    
साल       कुल मामले    पीड़िता के परिचित    शादी का वादा    दोस्ती में दुष्कर्म        अज्ञात दुष्कर्म    आरोपी पीड़िता परिचित
2020        366             13                          51                   87                          14                  96
2021        398             13                         72                   116                         15                 182
2022        364             08                         63                   103                          23                167
कुल          1123           34                        186                   305                         52                 545

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed