फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Achievement: Lamo of Himachal's Spiti ranked seventh in the ST category of NEET

उपलब्धि: हिमाचल के स्पीति की लामो का नीट के एसटी वर्ग में सातवां स्थान

Sat, 05 Feb 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 08:01 PM IST
सार

स्पीति के काजा के बैंक अधिकारी अमर सिंह और पालमो देवी की बेटी लामो ने दसवीं तक पढ़ाई कुल्लू के ओएलएस और जमा दो की पढ़ाई मौहल स्थित एंबीशन क्लासिज से पूरी की है। लामो बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। पिता अमर सिंह ने बताया कि जब लामो आठवीं कक्षा में पहुंचीं, तभी से डॉक्टर बनने की ठान ली थी।

विज्ञापन
Achievement: Lamo of Himachal's Spiti ranked seventh in the ST category of NEET
स्पीति की अंगरूप लामो का नीट के एसटी वर्ग में सातवां स्थान - फोटो : संवाद

विस्तार

 नीट की परीक्षा में स्पीति की हिमाचल प्रदेश के स्पीति की बेटी अंगरूप लामो ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। 720 अंकों में से अंगरूप लामो ने देश भर में हुई नीट की लिखित परीक्षा में 544 अंक हासिल कर हिमाचल एसटी वर्ग में सातवां स्थान हासिल किया है। रैंकिंग के आधार पर अंगरूप लामो को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में प्रवेश मिला है। स्पीति के काजा के बैंक अधिकारी अमर सिंह और पालमो देवी की बेटी लामो ने दसवीं तक पढ़ाई कुल्लू के ओएलएस और जमा दो की पढ़ाई मौहल स्थित एंबीशन क्लासिज से पूरी की है।

विज्ञापन


लामो बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। पिता अमर सिंह ने बताया कि जब लामो आठवीं कक्षा में पहुंचीं, तभी से डॉक्टर बनने की ठान ली थी। इसके लिए लामो ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। माता पालमो देवी बेटी की कामयाबी से बेहद खुश हैं। उधर, अंगरूप लामो ने कहा कि एमबीबीएस के बाद पीजी करना चाहती है। लामो ने इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों के साथ स्कूल के अध्यापकों को दिया है। उधर, मंत्री रामलाल मारकंडा ने स्पीति की बेटी लामो और परिजनों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed