फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Akash Thakur of Mandi became the vice president of textile company Vardhaman

हिमाचल: मंडी के आकाश की ऊंची उड़ान, वर्धमान कंपनी के बने वाइस प्रेजिडेंट

Fri, 03 May 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2024 05:50 PM IST
सार

जिला मंडी के निवासी आकाश ठाकुर देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों में शुमार वर्धमान के वाइस प्रेसिडेंट (वीपी) नियुक्त हुए हैं।

विज्ञापन
Achievement: Akash Thakur of Mandi became the vice president of textile company Vardhaman
वर्धमान के उपाध्यक्ष बने मंडी के आकाश ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के निवासी आकाश ठाकुर देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनियों में शुमार वर्धमान के वाइस प्रेसिडेंट (वीपी) नियुक्त हुए हैं। उनकी उपलब्धि से पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। आकाश मूल रूप से सरकाघाट उपमंडल की बलद्वाड़ा तहसील के कशमैला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी और डीएवी मंडी से हुई। इसके बाद वल्लभ कॉलेज मंडी से इंग्लिश लिटरेचर में एमए और आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन


आकाश फुटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं और साहसिक खेलों में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। आईआईएम मुंबई के इंडस्ट्री एक्सपर्ट हैं और आईआईएम, आईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर पढ़ाते हैं। इससे पहले आकाश रिलायंस ग्रुप समेत अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों में शीर्ष पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। आकाश को बहुराष्ट्रीय कंपनियों, तेल और गैस, पेट्रोकेमिकल, ड्रग्स और फर्टिलाइजर कंपनियों में एशिया पैसिफिक, मिडल ईस्ट और भारत में काम करने का विशिष्ट अनुभव प्राप्त हैं। आकाश ने इस उपलब्धि को अपने परिजनों और गुरुजनों का आशीर्वाद बताया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed