फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   acharya devvrat statement in shimla on natural farming

प्राकृतिक खेती बढ़ाने के लिए आता रहूंगा हिमाचल: आचार्य देवव्रत

Wed, 17 Jul 2019 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jul 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
acharya devvrat statement in shimla on natural farming
राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती बढ़ाने के लिए वह हिमाचल आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन न बना पाने का उन्हें अफसोस रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार, पुलिस, स्वयं सेवी संस्थाओं से इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।  

विज्ञापन


बुधवार को राजभवन में पत्रकारों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि सूबे में 10 हजार लोगों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। इस साल 50 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2022 तक हिमाचल में हर किसान इस खेती को अपनाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को वह गुजरात में राज्यपाल की शपथ लेंगे। गुजरात महात्मा गांधी, बल्लभ भाई पटेल की पृष्ठ भूमि है।
विज्ञापन


यहां भी लोगों को प्राकृतिक खेती अपनाने को कहा जाएगा। गुजरात में जल संकट रहता है। ऐसे में वहां प्राकृतिक खेती कारगर साबित होगी। गुजरात में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण, जल संरक्षण एवं साक्षरता, समरसता, प्राकृतिक कृषि एवं गोपालन और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के छह बिंदुओं पर काम किया जाएगा। गुजरात राजभवन में भी हिमाचल राजभवन की तर्ज पर हवन कुंड बनेगा। गाय पाली जाएगी। गो मूत्र को शुद्धी में इस्तेमाल किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग के लिए जताया आभार 
आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल में उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग मिलता रहा है। उनके एजेंडों को आगे ले जाने में मुख्यमंत्री, सरकार के आला अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने इसके लिए सरकार और विभागों का आभार जताया।

राज्यपाल देवव्रत के लिए रात्रि भोज का आयोजन

acharya devvrat statement in shimla on natural farming

 हिमाचल सरकार ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत के सम्मान में बीते मंगलवार रात को पीटहाफ में रात्रि भोज का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शांत वातावरण और स्वच्छ जलवायु वाले हिमाचल के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल की यादों को हमेशा संजोए रखेंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक खेती के महत्व को समझते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में प्राकृतिक खेती के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म भी प्रस्तुत किया गया।

आचार्य देवव्रत से मिले कांग्रेस नेता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और विधायक राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले। राजभवन पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को सफल कार्यकाल की बधाई दी।

कुलदीप राठौर ने कहा कि नशा निवारण के लिए उठाए गए कदम एवं किसानों के लिए चलाई गई योजना शून्य लागत खेती हिमाचल के लिए वरदान साबित होगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, विधायक नंदलाल, विक्रमादित्य सिंह, जिला शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश सचिव अमित नंदा, पवन चौहान, हरदीप बाबा, प्रदेश मीडिया सचिव बलदेव ठाकुर, सोशल मीडिया सह प्रभारी राजेंद्र वर्मा और संदीप चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed