{"_id":"5fa28a658ebc3e9bb80ba201","slug":"accused-of-tearing-hoardings-of-chief-minister-and-education-minister-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हो गए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का होर्डिंग फाड़ने के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में कैद हो गए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का होर्डिंग फाड़ने के आरोपी
Wed, 04 Nov 2020 04:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी-सांकेतिक
पिछले माह 25 से 31 अक्तूबर तक ढालपुर में मनाए गए अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लंका दहन से पहले रथ मैदान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर के होर्डिंग्स फाड़ने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें तलब कर पूछताछ की है। हालांकि, दोनों ने इस कृत्य के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से माफी मांगी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना 29 और 30 अक्तूबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसमें इन लोगों ने न केवल मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के बैनर को फाड़ा, बल्कि इस पर गोबर भी पोता गया। इसके बाद प्रशासन ने रातोंरात इन बैनरों को हटा दिया था। बाद में पुलिस के पास मामला पहुंचने पर केस दर्ज किया गया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि रथमैदान में आधी रात को हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। छानबीन करने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। दोनों ने गलती स्वीकार की है। पुलिस ने 45 वर्षीय दीप कुमार निवासी बालाबेहड़ तथा 54 वर्षीय पुरुषोत्तम उर्फ डैनी निवासी भूमितर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन