{"_id":"5f6cbe7f8ebc3e73ab59525f","slug":"accused-of-scholarship-scam-tested-positive-for-coronavirus-jail-department-did-not-send-him-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी कोरोना पॉजिटिव, जेल विभाग ने नहीं भेजा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी कोरोना पॉजिटिव, जेल विभाग ने नहीं भेजा अस्पताल
Fri, 25 Sep 2020 11:11 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिमला जिले की कैथू जेल में बंद छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी हितेश गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उसके पॉजिटिव होने के बावजूद जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया है। बल्कि कैदियों से अलग कर्मचारियों के एक खाली बैरक में पुलिस की सुरक्षा में शिफ्ट कर दिया है। खास बात यह है कि जेल विभाग ने कोरोना के डर के चलते हिमाचल की जेलों में बंद कैदियों की मिलाई तक पूरी तरह बंद कर रखी है।
विज्ञापन
साथ ही जेल कर्मियों को भी छुट्टी भेजने के बाद वापस आने पर कम से कम पांच दिन क्वारंटीन रखने के आदेश दिए हैं। यह कवायद जेल के अंदर कोरोना न पहुंचने के लिए करने के दावे किए गए हैं। लेकिन अब एक हाई प्रोफाइल कोरोना पॉजिटिव मरीज को जेल में रखना चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
दरअसल, 250 करोड़ से ज्यादा के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह कैथू जेल में बंद था। कुछ दिन पहले गांधी की मां का देहांत हो गया था। मां की मौत के बाद कोर्ट के आदेश पर गांधी को पुलिस अभिरक्षा में पंजाब स्थित अपने घर ले जाया गया। पंजाब से वापस आने से पहले उसका कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उसे शिमला ले आई और अस्पताल में भर्ती कराने या कोरोना टेस्ट कराने के उसे जेल को सौंप दिया। जेल विभाग ने भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बावजूद गांधी को जेल परिसर में ही रख लिया है। इस बारे में जेल प्रशासक जगजीत चौधरी ने कहा कि विचाराधीन कैदी को जेल के आउटर में रखा गया है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन की ओर यह कदम उठाया गया है।