{"_id":"59b8cd0a4f1c1bee7f8b6732","slug":"accused-of-gudiya-rape-case-ig-s-jahur-jaidi-admitted-in-igmc","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुड़िया केस, न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जैदी आईजीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया केस, न्यायिक हिरासत में चल रहे आईजी जैदी आईजीएमसी में भर्ती
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित गुड़िया रेप और हत्या मामले में एसआईटी प्रमुख रहे जहूर एच जैदी को सीने में दर्द के बाद बुधवार सुबह आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य जांच के लिए जैदी को कंडा जेल से एंबुलेंस में आईजीएमसी शिमला लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जैदी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। बुधवार को आईजीएमसी शिमला में उनके कुछ टेस्ट भी हुए हैं, जिसके बाद से उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुड़िया मर्डर केस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी सूरज की लॉकअप में हत्या हो गई थी, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें लपेटे में लेते हुए गिरफ्तार किया था। कुछ दिन रिमांड में लेने के बाद सीबीआई ने उन्हें फिर से कोर्ट में पेश कर एक बार फिर से रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रविवार को एसआईटी के सभी आरोपियों को केथू जेल से कंडा जेल शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन