{"_id":"6aa68d2769ed1a2ec802bcef","slug":"accused-arrested-with-chitta-shimla-news-c-19-sml1002-785912-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नशा तस्करी के मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार, 27 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नशा तस्करी के मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार, 27 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
जिला पुलिस की शिमला, ठियोग और रामपुर में कार्रवाई, आरोपियों में दो हरियाणा के निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 27 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शिमला, रामपुर और ठियोग में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पहला मामला शिमला शहर के थाना सदर का है। स्पेशल सेल की टीम को 12 सितंबर को सूचना मिली कि पुराना बस अड्डे के समीप एक कमरे में युवकों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और उनके पास नशा है। पुलिस टीम ने कमरे में दबिश दी। कमरे में दो युवक पाए गए। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो बेड के गद्दे के नीचे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और सफेद रंग के पॉलिथीन से करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (31) निवासी अंबाला और सुखवीर सिंह उर्फ सुखी (33) निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है।
दूसरा मामला ठियोग क्षेत्र का है। पुलिस के स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम चायला कैंची के समीप मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि सैंज क्षेत्र के भोटका मोड़ के समीप एक वाहन में सवार दो व्यक्ति नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की जांच की। वाहन में दो युवक सवार पाए गए। इनकी पहचान मोहित गेटा निवासी कोटखाई, जिला शिमला आयु 34 वर्ष और किंचित चौहान निवासी कोटखाई, जिला शिमला आयु 36 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मोहित गेटा के कब्जे से लगभग 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,29 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर में चिट्टा तस्करी के मामले में अंब का युवक पकड़ा
तीसरा मामला रामपुर क्षेत्र का है। पुलिस ने पुराने मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रामपुर थाना की टीम ने 8 सितंबर को ल्हासा रेन शेल्टर रामपुर के समीप शिवम कुमार निवासी लुधियाना, पंजाब के कब्जे से 20.630 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। रामपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान आरोपी शिवम से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया गया। पता चला कि प्रिंस ठाकुर फोन के जरिये शिवम के नियमित संपर्क में था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक वह मादक पदार्थ की खरीद और उसकी व्यवस्था करने में सहायता करता था। इसी आधार पर पुलिस ने 20 वर्षीय प्रिंस ठाकुर निवासी अंब, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश हाल निवासी रामपुर, जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया।