फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested in scam case

घोटाले में कृषि सहकारी सभा नंगल जरियाला का पूर्व सचिव गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in scam case
मरवाड़ी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की कृषि सहकारी सभा नंगल जरियाला में करीब 1.24 करोड़ रुपये घोटाले में पुलिस ने पूर्व सचिव को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से सुर्खियों में रहे इस मामले में कोई कार्रवाई न होने के चलते खाताधारकों में
विज्ञापन

रोष था।?
ऑडिट विभाग ने पुलिस में सभा के पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। बताया था कि सभा के कुछ खातों का रिकार्ड मैच नहीं हो रहा है। आडिट विभाग ने जांच की तो लगभग 1,24,53,569 रुपये का घोटाला पाया गया। पुलिस ने जांच को गति देते हुए सभा के पूर्व सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही सभा सदस्यों में न्याय मिलने की आस जाग गई है। जानकारी के अनुसार 1979 में कृषि सहकारी सभा नंगल जरियाला में आरोपी रणजोध सिंह बतौर सेल्समैन भर्ती हुआ था और लगभग 10 साल सेल्समैन रहने के बाद बतौर सचिव सेवाएं देनी शुरू
विज्ञापन

की थीं।
साल 2012 से 2016 के बीच यह घोटाला हुआ और लगभग पांच खाताधारकों के रिकॉर्ड में गड़बड़ पाई गई। ऑडिट विभाग ने 2019 में मामला दर्ज करवाया था। वहीं एसडीपीओ अंब इल्मा अफरोज ने बताया कि पुलिस ने रणजोध सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed