फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused acquitted in cheque bounce case

Shimla News: चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in cheque bounce case
शिमला। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रतिभा नेगी की अदालत ने चेक बाउंस मामले में सोलन निवासी आरोपी राकेश कुमार को बरी कर दिया है। शिमला निवासी शिकायतकर्ता अमरजीत सगईक का आरोप था कि उन्होंने आरोपी को 3 लाख में कार बेची थी। बकाया एक लाख रुपये के लिए 50-50 हजार रुपये के दो चेक दिए जो पर्याप्त राशि न होने पर बाउंस हो गए। सुनवाई के दौरान सामने आया कि वाहन अमरजीत के नाम नहीं बल्कि उसकी रिश्तेदार गायत्री देवी के नाम पंजीकृत था। गवाह के तौर पर पेश गायत्री देवी ने स्वीकार किया कि उसने वाहन बेचने के लिए अमरजीत को कोई लिखित अधिकार नहीं दिया था। साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article