फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accurate weather information will now be available in Himachal Pradesh Doppler weather radar installed in Kufri Shimla

हिमाचल में अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, कुफरी में लगा डॉप्लर वैदर रडार

Sun, 22 Nov 2020 02:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Nov 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
Accurate weather information will now be available in Himachal Pradesh Doppler weather radar installed in Kufri Shimla
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में अब मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। राजधानी शिमला से सटे कुफरी में शनिवार को प्रदेश का पहला डॉप्लर वैदर रडार लगाया गया। अभी तक पटियाला के रडार से ही प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान तय होता था। अब बारिश, बर्फबारी, अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गरजने की सटीक जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला को मिलेगी। मंडी और डलहौजी में भी ऐसे रडार स्थापित करने की योजना है।

विज्ञापन


मंडी में स्थान तय कर लिया है। प्रदेश सरकार से एनओसी मिलते ही इसका काम शुरू हो जाएगा। चंबा जिले के डलहौजी में स्थान का चयन करने की प्रक्रिया जारी है। कुफरी में स्थापित रडार पर दो सप्ताह के लिए टेस्टिंग होगी। उसके बाद इसकी मदद से पूर्वानुमान तय होंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि इंटिग्रेटिड हिमालयन प्रोजेक्ट के तहत यह रडार स्थापित किया गया है। 24 घंटे काम करने वाला यह पूरी तरह कंप्यूटरीकृत रडार सौ किलोमीटर के रेडियस का एरियल डिस्टेंस कवर करेगा।
विज्ञापन



कुछ देर बाद मौसम में आने वाले बदलाव की भी अब जानकारी जल्द मिल जाएगी। इससे डिजिटल और पिक्चर के माध्यम से जानकारी प्राप्त होगी। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि इससे बादलों की दिशा और उनमें पानी की मात्रा की जानकारी भी मिलेगी। अभी तक यही बताया जाता था कि किस जिले में बारिश-बर्फबारी होगी, लेकिन अब जिले में किस जगह बादल बरसेंगे, यह भी बताया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed