फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accounting Academy celebrated Audit Week

Shimla News: लेखा अकादमी ने मनाया आडिट सप्ताह

Sat, 23 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accounting Academy celebrated Audit Week
शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग की ओर से ऑडिट सप्ताह के तहत शनिवार को सीटीओ चौक से लेखा अकादमी तक वॉकथॉन आयोजित की गई। वॉकथॉन को सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी कृष्ण लाल राणा और राष्ट्रीय लेखा परीक्षा महानिदेशक मनीष कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कृष्ण लाल राणा ने वर्ष 2023 में दक्षिणी कोरिया में आयोजित मास्टर्स गेम्स में भाला थ्रो, डिस्क थ्रो और ट्रिपल जंप इवेंट में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व, काम और स्वस्थ जीवन के मध्य संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर बलबीर सिंह, जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी (डीवाईएसएसओ), लेखा विभाग के विभागाध्यक्ष सुशील कुमार और सुशील ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article