फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accidents in himachal big concern for government

एयरक्रैश की तरह हो रहे हादसे, सबक नहीं ले रहीं सरकारें, सड़कें बदहाल

Fri, 21 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
accidents in himachal big concern for government

हिमाचल में एयरक्रैश की तर्ज पर हादसे हो रहे हैं और राज्य में अब तक रहीं सरकारें इनसे सबक नहीं ले रही हैं। प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों व्यक्तिगत आरोपों में व्यस्त हैं। इनके लिए परिवहन, सड़क जैसे अहम मुद्दे गौण हो गए हैं। वाहनों और सड़कों की बदहाली राज्य में हादसों का बड़ा कारण बन गई है।

विज्ञापन


सड़कों के किनारे न तो क्रैश बैरियर लगे हैं और न ही ब्लैक स्पॉट ही दुरुस्त किए जा रहे हैं। हिमाचल में सड़क हादसों में हर साल चार सौ से पांच सौ लोगों तक की मौत हो रही है। करीब ढाई हजार से अधिक सड़क हादसे हो रहे हैं। प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर हादसों का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण और पुलिस महकमा सीएम के पास है, जबकि परिवहन विभाग परिवहन मंत्री देखते हैं। इन महकमों में तालमेल न बन पाना भी हादसों का एक कारण है। राज्य का लोक निर्माण विभाग तमाम सड़कों को ऐसे नहीं बना पाया है, जिससे हादसों को रोका जा सके। पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग भी केवल शहरों में ही नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर लापरवाही से वाहनों के चलाए जाने पर कोई चालान नहीं कटते। यही हाल, परिवहन महकमे का है। परिवहन अधिकारी भी बसों की निगरानी करने, ओवरलोडिंग को रोकने और चालकों-परिचालकों की लापरवाही पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं। क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। कई बार चालकों की लापरवाही से भी हादसे हो रहे हैं। इस बारे में गंभीर कानून बनाने की जरूरत है।

जिस तरह से जानें जा रही हैं, वह चिंता का विषय है। कहा कि रामपुर का हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। सड़कों प्रशिक्षित चालक होने चाहिए, ओवरलोडिंग कम होनी चाहिए और औचक निरीक्षण होने चाहिए। कांग्रेस सरकार इस विषय में गंभीरता बरत रही है। कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। 

कांग्रेस सरकार में धूमल सरकार की तुलना में ज्यादा हादसे: डा. बिंदल 
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल ने कहा कि सड़कों की स्थिति में भाजपा की सरकार में बहुत सुधार हुआ। कांग्रेस सरकार से तुलना करें तो धूमल सरकार में हादसे भी कम हुए। यह बहुत ही दुखदायी पहलू है।


सड़क के ब्लैक स्पॉट ठीक करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी हिमाचल सरकार को आश्वस्त किया, मगर उचित कदम नहीं उठा पाए। चालकों को ज्यादा काम करना पड़ता है। उससे ये स्थिति खराब हो रही है। मैकेनिकल फाल्ट भी ज्यादा है। रामपुर की घटना दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed