फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Annual examinations to be held in December for winter-session schools and in February for summer-session schoo

पुरानी व्यवस्था बहाल: शीतकालीन में दिसंबर और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में फरवरी में ही वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 03 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 06:00 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों में परीक्षाओं और शैक्षणिक सत्र का समय एक समान करने की प्रस्तावित योजना फिलहाल स्थगित कर दी है। 

विज्ञापन
Annual examinations to be held in December for winter-session schools and in February for summer-session schoo
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं अब पूरे प्रदेश में एक साथ नहीं होंगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों में परीक्षाओं और शैक्षणिक सत्र का समय एक समान करने की प्रस्तावित योजना फिलहाल स्थगित कर दी है। इसके साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पहले से चली आ रही व्यवस्था बहाल रहेगी। शीतकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर, जबकि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में फरवरी में ही होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

निदेशालय ने नाॅन बोर्ड परीक्षाएं एक साथ करवाने का तैयार किया था प्रस्ताव
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ करवाने और शैक्षणिक सत्र समान समय पर शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके तहत शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों श्रेणियों के स्कूलों में परीक्षाओं का समय एक समान करने की योजना थी। नई व्यवस्था लागू होने पर पूरे प्रदेश में नॉन बोर्ड कक्षाओं का शैक्षणिक सत्र फरवरी से शुरू किया जाना प्रस्तावित था। इसका उद्देश्य स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियों, परीक्षाओं और अवकाश व्यवस्था में एकरूपता लाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों का नया शेड्यूल तैयार करना बना चुनाैति
हालांकि, प्रस्ताव को लागू करने में छुट्टियों का नया शेड्यूल तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम में अंतर के कारण शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों का अवकाश कैलेंडर अलग-अलग है। ऐसे में परीक्षाओं का समय एक करने और फरवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने के लिए मौजूदा छुट्टियों की व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव करना पड़ता। इससे व्यावहारिक दिक्कतें सामने आईं। निदेशालय ने विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद प्रस्तावित बदलाव फिलहाल लागू नहीं करने का निर्णय लिया है। इससे स्कूलों में परीक्षाएं और शैक्षणिक सत्र पहले की तरह अलग-अलग समय पर ही संचालित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed