फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident: Two died and one injured after falling from a height of 30 feet while paragliding in Bir Billing

हिमाचल में हादसा: बीड बिलिंग में 30 फीट ऊंचाई से गिरा पैराग्लाइडर, पायलट और पर्यटक की मौत

Tue, 08 Mar 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 10:38 PM IST
सार

बीड बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करते एक पर्यटक और पायलट की मौत हो गई। हादसे में एक पायलट घायल हो गया, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा रेफर किया गया। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि पर्यटक आकाश अग्रवाल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Accident: Two died and one injured after falling from a height of 30 feet while paragliding in Bir Billing
बीड बिलिंग में हादसा(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग में मंगलवार शाम पांच बजे एक पैराग्लाइडर 30 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरा, जिससे पायलट और पर्यटक की मौत हो गई। एक पायलट घायल हो गया, जिसे टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा रेफर किया गया। डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पैराग्लाइडर व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है। मृतकों में बैजनाथ के बीड़ गांव से पायलट राकेश कुमार (29) और पर्यटक आकाश अग्रवाल (31) पुत्र गणेश अग्रवाल, आरओ 7075 टावर-5 ब्लॉक  ई-2 जीएच 7 क्रॉसिंग रिपब्लिक विजय नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। सेल्फी कैमरे की तस्वीरों की जांच के बाद दुर्घटना के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पायलट विकास कपूर के साथ पर्यटक आकाश अग्रवाल टेंडम उड़ान भरने जा रहे थे। एक अन्य पायलट राकेश कुमार दोनों को उड़ान भरने में सहायता कर रहा था। माना जा रहा है कि उड़ान भरने समय पायलट राकेश पैराग्लाइडर में पायलट विकास की सीट के साथ किसी हुक से फंस गया, जिसे हार्नेस कहा जाता है। दोनों पायलट आपस में फंसे और पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि पर्यटक आकाश अग्रवाल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


पैराग्लाइडिंग के दौरान हो रहीं दुर्घटनाओं के चलते लोगों में भय का माहौल है। बीते एक साल में कांगड़ा जिले में ही पांच दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी दुर्घटनाओं में पहली मर्तबा किसी पायलट की मौत हुई है। कुछ माह पूर्व बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद नगरोटा के एक युवक की दर्दनाक मौत होने के बाद बेंगलुरु के एक दंपति के 12 वर्षीय बेटे की मौत  बिलिंग की ओर जाते हुए तेज गति से वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed