फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident

एचपीयू में खुलेगा नौकरियों का पिटारा इस माह शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

Sat, 02 Nov 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
accident
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध संस्थानों में जल्द ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। दरअसल विवि को यूजीसी ने छह माह के भीतर संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरने की हिदायत दी थी। यह समय सीमा इसी माह खत्म हो जाएगी। लिहाजा विवि को हर हाल में इस माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी होगी। कारण, अगर विवि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो उसे यूजीसी से मिलने वाले अनुदान पर रोक लग सकती है। लिहाजा इसी इसी माह के अंत तक हर हाल में विवि और इससे संबद्ध अपने संस्थानों, रिजनल सेंटर में रिक्त पड़े शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करनी ही होगी।
विज्ञापन

यूजीसी ने उसके तहत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को रिक्त पड़े पदों को भरने की समय सीमा दे रखी है। इसलिए विवि को इन रिक्त पड़े सैकड़ों पदों के लिए आवेदन इसी माह मांगने होंगे। यदि विवि ने ऐसा नहीं किया तो यूजीसी के सर्कुलर के मुताबिक विवि के यूजीसी से मिलने वाले अनुदान पर रोक लग सकती है। विवि में सात सौ के करीब पद खाली पड़े हैं। इनमें से करीब तीन सौ पदों को भरने के लिए पहले ही विवि की ईसी और वित्त कमेटी की हरी झंडी मिली है। बावजूद इसके अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अब हिमाचल विश्वविद्यालय यूजीसी के आदेशों और समय सीमा को ध्यान में रखते हुए इन रिक्त पदों को भर सकता है। इसके लिए पहले वित्त कमेटी और इसके बाद ईसी की बैठक बुलाकर मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह यह दोनों बैठकें हो सकती हैं। इससे उम्मीद है कि विवि में भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।
जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया : डॉ. रणवीर
विवि के जन संपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने बताया कि यूजीसी के आदेशों के मुताबिक तय समय सीमा के भीतर ही रिक्त पदों को विज्ञापित करने की तैयारी है। वित्त कमेटी और कार्यकारी परिषद की बैठक जल्द बुलाकर भर्ती को मंजूरी ली जाएगी ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed