फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident on Pathankot Mandi National High Way 35 Injured

एनएच पर कंप्यूटर संस्थान के प्रशिक्षुओं से भरी बस पलटी, 35 घायल

Fri, 24 May 2019 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 May 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Accident on Pathankot Mandi National High Way 35 Injured
- फोटो : अमर उजाला

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे से सटे ढक्की के पास नूरपुर-कोपड़ा संपर्क मार्ग पर एक निजी बस के पलटने से कंप्यूटर संस्थान के 35 प्रशिक्षु घायल हो गए। जंगल हट के नजदीक शुक्रवार सुबह हुए हादसे में घायल 28 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि सात का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार चालक को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जवाली के एक कंप्यूटर संस्थान के के करीब 40 छात्र खजियार-डलहौजी में शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। नेशनल हाईवे से संपर्क मार्ग पर आते ही जंगल हट के पास तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। शैक्षणिक भ्रमण के लिए अन्य गाड़ियों में जा रहे इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षु छात्र और स्टाफ सदस्य भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा, तहसीलदार डॉ. गणेश ठाकुर, एसएचओ ओंकार चौहान और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी गई है। घायलों का दवाई आदि का खर्चा भी प्रशासन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Accident on Pathankot Mandi National High Way 35 Injured

बस में सवार छात्रों की सूची- घायलों की सूची में अभिषेक सिंह (मकड़ाहन), मनीषा (मकड़ाहन), अरुणा (दरकाटी), सुशील (फ़रियां), आशुतोष (मतलाहड़), कामना (नरगाला), अंबिका (कैहरियां), दीपक (भनेई), काजल (मैरा फाटक), श्वेता (मावा), अंकुश (नाणा खास), शिखा (लव), विशाल कुमार (जवाली), साहिल (भनेई), गौरव (ढन), सौरव (करियाडा), गौतम (जनाला), रजत ठाकुर (भलदोआ), लियाकत अली (नाणा), रितेश पुरिया (घाड़ जरोट), साक्षी (जवाली), दीपिका (जवाली), शिवानी (चलबाड़ा), दीक्षा (हरसर), दीपशिखा (जवाली), तृप्ता (लुडियाड), रेखा (सिद्धपुर), शिवालिका (खरड़), नेहा (कैहरियां), दीपशिखा (मैराफाटक), शीतल (नरगाला), तनु (कैहरियां), अंजलि (कैहरियां), नेहा (लुदीयाड), अभिनंदन (समलाना) का नाम शामिल हैं।

Accident on Pathankot Mandi National High Way 35 Injured

पुलिस ने आरोपी बस चालक रमेश सिंह निवासी गांव धार भोल तहसील जवाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एहतियात के तौर पर कुछ बच्चों के सीटी स्कैन और एक्सरे करवाए गए हैं। - डॉ. साहिल अरोड़ा, डीएसपी नूरपुर

सात का चल रहा अस्पताल में उपचार
बस हादसे में घायल 35 छात्रों में से छह को सिर पर चोटें आई हैं, जिनके सीटी स्कैन करवाए गए हैं। दस बच्चों के एक्सरे करवाए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। दीपक, अरुणा, अभिषेक, श्वेता, काजल, रजत, दीक्षा का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि शेष 28 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हैं। - डॉ. दिलवार, प्रभारी सिविल अस्पताल नूरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed