{"_id":"5d1063eb8ebc3e5dc447a9b4","slug":"accident-on-bharmour-pathankot-nation-highway-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा पहाड़ों में वाहन गिरने का सिलसिला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा पहाड़ों में वाहन गिरने का सिलसिला, पांच घायल
Mon, 24 Jun 2019 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पहाड़ों में वाहन गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तुन्नूहट्टी के नजदीक केरू पहाड़ नामक स्थान पर एक कैंटर खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीकी ककीरा अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
घायलों में वीरेंद्र कुमार उम्र 22 साल गांव तीसा, खेम राम उम्र 37 साल निवासी चंबा, पुरषोत्तम उम्र 32 साल निवासी टुंडी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल अक्षय कुमार उम्र 18 साल निवासी केटला और उत्तम कुमार उम्र 42 साल निवासी साहो को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किए गया है।
विज्ञापन