फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident near mandi two died.

लारजी डैम में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

Sun, 19 Apr 2015 11:04 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
accident near mandi two died.

मंडी के औट के पास दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक बोलेरो कार देर रात लारजी डैम में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जिनमें एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक नगवाईं के रहने वाले जीवन कुमार कुल्लू जा रहे थे। औट के पास वे अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और बोलेरो डैम में जा गिरी।

विज्ञापन


रात को इस हादसे के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया। सुबह आसपास के लोगों ने डैम के किनारे पर गाड़ी के टायर के निशान देखे। इससे लोगों को लगा कि कोई कार डैम में गिरी है। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। बाद में क्रेन और राफ्टर बुलाए गए।

विज्ञापन

राफ्टर की मदद से खोजे गए शव

accident near mandi two died.

राफ्टर काफी देर तक शवों को खोजते रहे। काफी मशक्‍कत के बाद गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि शुरूआती जांच से लगता है कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।

चालक की पहचान नगवाईं निवासी जीवन कुमार पुत्र उतने राम के तौर पर हुई है। महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

24 छात्र भी यहां गंवा चुके हैं जान

accident near mandi two died.

गौर हो कि 8 जून 2014 को लारजी डैम से अचानक छोड़े पानी में इंजीनियरिंग के 24 छात्र बह गए थे। ये सभी हैदराबाद के वीएनआर विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्‍थान से यहां घूमने आए थे। इनके शव निकालने के लिए करीब एक माह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। छात्रों के बहने का लाइव वीडियो भी अमर उजाला ने दिखाया था।

वहीं 22 दिसंबर 2014 को भी एक बुलेरो कार अनियंत्रित होकर लारजी डैम में जा गिरी थी। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं ल‌ेकिन प्रशासन इन्हें रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed