{"_id":"d86d6ed2f740c617e72566f96a47996d","slug":"accident-near-mandi-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने कुचला बाइक सवार, मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Sun, 28 Jun 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जड़ोल के नजदीक अज्ञात वाहन के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार जड़ोल के निकट बाइक पर सवार दो युवक थारु गांव निवासी विजय कुमार व कांशी राम कांगू की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वे जड़ोल के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई। इस हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर विजय कुमार (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांशी राम इस हादसे में गंभीर तौर पर घायल हो गया है।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन