फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident kangra: Bike collided with tree, two youths died

हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Thu, 09 Dec 2021 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Dec 2021 07:31 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे कुलाहन निवासी नेक मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी कि नूरपुर के बोड़ नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई है और उसके साथ दो व्यक्ति भी गिरे पड़े हैं। नूरपुर के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Accident kangra: Bike collided with tree, two youths died
पेड़ से टकराई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना नूरपुर के तहत पठानकोट-मंडी एनएच पर जसूर के समीप बोड़ में पेड़ से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:30 बजे कुलाहन निवासी नेक मोहम्मद ने पुलिस को सूचना दी कि नूरपुर के बोड़ नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हुई है और उसके साथ दो व्यक्ति भी गिरे पड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो सुशील कुमार सुपुत्र अंचल (25 वर्ष) व कपूर दीन (30 वर्ष) निवासी गांव कुलाहन तहसील नूरपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों युवक छतरोली में शराब के ठेके पर काम करते थे। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा है। वहीं नूरपुर के थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed