{"_id":"9d4a3cf17856ab8199827ed5981c468d","slug":"accident-in-una-23-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस पलटी, 23 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट बस पलटी, 23 यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 13 Apr 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना में एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में लगभग 23 यात्री घायल हो गए हैं। हादसा समूर में हुआ। स्थानीय लोगों एवं निजी वाहनों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। घटना के दौरान बस में करीब 45 के करीब यात्री सवार थे। बस सवार शाहतलाई में माथा टेकने के बाद दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक टूरिस्ट बस ऊना की ओर आ रही थी। समूर के पास चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अचानक तीखे मोड़ पर एक तरफ पलट गई। हादसे में करीब 23 यात्री जख्मी हो गए। गनीमत रही कि बस खाई की ओर नहीं पलटी, अन्यथा हादसा और भी भयानक हो सकता था।
विज्ञापन
देर रात हुई घटना के बाद पीछे आ रही अन्य टूरिस्ट बस एवं निजी गाड़ियों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी है। उधर बंगाणा थाना के एसएचओ त्रिलोक चंद ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
घायलों की सूची- गुरतेज सिंह रोपड़, मंजीत सिंह दिल्ली, ममता, संयुक्ता, कृष्णा नगर न्यू दिल्ली, प्रियांशु, महेंद्र सिंह, साहिल, उमापति, नेहा, राजवंती, पूजा, राम कुमार, सोनू, सन्नी, आशू, दिनेश, मैहतोष, बलदेव राज, नवीन, पूर्वी, दिपाली शर्मा, रिंटा, नितेश सभी निवासी न्यू दिल्ली के रहने वाले हैं।