फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident in Sirmaur: Cleaner died and driver injured after truck falls into ditch

सिरमौर में हादसा: ट्रक खाई में गिरने से क्लीनर की मौत, चालक घायल

Tue, 18 Jan 2022 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी सतौन/पांवटा साहिब(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी सतौन/पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 08:31 PM IST
सार

 सरिया लादकर शिलाई के टिंबी की ओर जा रहा ट्रक एचपी बड़वास के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में शिल्ला निवासी क्लीनर रघुवीर सिंह (27)पुत्र मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी का मालिक व चालक पिंकू पुत्र सुंदर सिंह निवासी टिंबी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Accident in Sirmaur: Cleaner died and driver injured after truck falls into ditch
सिरमौर में हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पांवटा-शिलाई-707 पर बड़वास के समीप सरिये से लदे ट्रक के खाई में गिरने से क्लीनर की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर हुआ। राजबन पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। घायल चालक को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात सरिया लादकर शिलाई के टिंबी की ओर जा रहा ट्रक एचपी 85-4635 बड़वास के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में शिल्ला निवासी क्लीनर रघुवीर सिंह (27) पुत्र मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि, गाड़ी का मालिक एवं चालक पिंकू पुत्र सुंदर सिंह निवासी टिंबी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर घायल को पांवटा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुरुवाला थाना की राजबन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि सोमवार देर रात पांवटा से शिलाई एनएच-707 पर बड़वास के समीप सड़क हादसा हुआ। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed