फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in shimla 3 killid

सड़क हादसों में आईटीआई छात्र समेत 3 युवकों की मौत

Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
accident in shimla 3 killid
शोघी-सायरी और बंसतपुर-किंगल संपर्क मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा बालूगंज थाना क्षेत्र के शोघी-सायरी संपर्क मार्ग पर हुआ। यहां कार खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तरुण शर्मा (36) पुत्र भास्कर नंद, रविंद्र कुमार (35) पुत्र प्रेम लाल, गांव डढोग, तहसील सदर जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है। दोनों पेशे से चालक थे।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह मृतक तरुण अपने दोस्त रविंद्र के साथ शोघी की तरफ आ रहा था। इसी बीच सलाणा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा लुढ़का। स्थानीय लोगों ने हादसा होते देख लिया और बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी र्गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की मौत हो गई। सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत पंचायत करयाली में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दूसरा युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान आकाश वर्मा (21) पुत्र इंद्र सिंह वर्मा, गांव करयाली तहसील सुन्नी निवासी के तौर पर हुई है। हादसे में सुरेश कुमार (21) पुत्र छांगू राम घायल हुआ है। हादसा देर रात बंसतपुर-किंगल संपर्क मार्ग पर करयाली बाईफिरकेशन के पास हुआ। वाहन सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवक जलोग में आईटीआई की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि हादसों के तीन युवकों की मौत हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed