फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in raid the himalaya car rally two injured

रेड डी हिमालया: कार खाई में गिरी, दो घायल

Tue, 13 Oct 2015 08:14 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
accident in raid the himalaya car rally two injured

रेड डी हिमालया कार रैली में एक कार हादसे का शिकार हो गई। जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर हादसा हुआ। दोनों को हेलिकॉप्टर की मदद से जम्मू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा उस समय हुआ, जब रैली जेएंडके में प्रवेश कर रही थी। घायलों की पहचान सम्राट यादव पुत्र ओंकार निवासी चंडीगढ़ तथा गौरव रैणा पुत्र शाम सुंदर रैणा निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसे की पुष्टि भद्रवाह पुलिस ने की है। भद्रवाह थाना प्रभारी बंदेश्वर सिंह मिन्हास ने बताया कि हिमाचल की सीमा को पार करते ही जैसे कार रैली जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान पधरी पास के नजदीक एक कार खाई में गिर गई।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर से बा‌हर निकाले घायल

accident in raid the himalaya car rally two injured

कार में फंसे दो लोगों को हेलिकॉप्टर से लिफ्ट किया गया है। मनाली से शुरू हुई यह रैली सोमवार शाम को डलहौजी पहुंची थी। मंगलवार सुबह यह रैली डलहौजी से श्रीनगर के लिए वाया सलूणी-किहार-पद्धरी जोत रवाना हुई थी।

सलूणी के एसडीएम अजय पराशर का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही किहार पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था लेकिन जहां हादसा हुआ है वो जम्मू-कश्मीर का हिस्सा है। इसलिए आगामी सभी कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा प्रशासन ने की है।

राणा का जादू कायम, हरप्रीत दूसरे नंबर पर

accident in raid the himalaya car rally two injured

रेड डी हिमालया कार रैली में हिमाचल के सुरेश राणा का जादू बरकरार है। रैली के तीसरे दिन भी राणा सबसे आगे हैं। मंगलवार को डलहौजी से रवाना हुई रैली श्रीनगर पहुंच गई है। रैली में हरप्रीत बाबा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को राज सिंह राठौर को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके बाद राणा और बाबा में कांटे की टक्कर रही, लेकिन राणा लीड में रहे।

श्रीनगर तक सुरेश राणा और हरप्रीत बावा के बीच कांटे की टक्कर रही। लंगेरा से पधरी पास तक खराब सड़क ने सभी चालकों को परेशान किया, लेकिन इन सभी परेशानियों से पार पाते हुए सुरेश राणा सबसे आगे रहे। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली में अरविंद केपी पहले नंबर और नटराज दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

मंगलवार को सलूणी में गाड़ियों का काफिला पहुंचने पर एसडीएम अजय पराशर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रैली में शामिल सभी चालकों का जोरदार स्वागत किया। सलूणी पहुंची इस रैली में 68 गाड़ियां शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed