फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in chamba two died

चंबा: रावी नदी में गिरी पिकअप गाड़ी, दो की मौके पर मौत

Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
accident in chamba two died

चंबा-होली मार्ग पर सियुंर के पास रावी नदी में पिकअप गाड़ी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को दोपहर बाद हुआ। हादसे में बलवीर पुत्र जोगिंद्र निवासी गांव कंडी डाकघर बुगलाड़ा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा व विजय कुमार पुत्र पुरषोत्तम निवासी गांव दिमाल तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। शवों को सीएचसी होली में रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेब की पेटियां लाने के लिए बलवीर व विजय कुमार होली की ओर पिकअप में रवाना हुए थे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद जब वे सियुंर के पास पहुंचे तो गाड़ी यकायक अनियंत्रित होकर रावी में गिर गई। इसके चलते गाड़ी में सवार विजय और बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना होली पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिल कर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को रावी नदी से बाहर निकाला। देर शाम पुलिस ने शवों को सीएचसी होली पहुंचाया। अब मंगलवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


बहरहाल, पुलिस ने दुर्घटना बारे मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा-होली मार्ग पर सियुंर के पास एक पिकअप गाड़ी रावी नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed