{"_id":"136d960c077ac3fdb0d0c3c2fea5faf0","slug":"accident-in-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप खाई में लुढ़की, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप खाई में लुढ़की, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भंजराड़ू (चंबा)
Updated Thu, 04 Jun 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के तीसा के भंजराड़ू-देवीकोठी मार्ग पर एक पिकअप गाड़ी गुलेई नामक स्थान पर खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान देवी चंद पुत्र चरण दास गांव व डाकघर गुलेई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर शाम चालक घर के समीप पहुंचने पर गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी कर रहा था। इससे गाड़ी का एक टायर सड़क से बाहर निकल गया तथा गाड़ी आठ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी लोगों को सुबह मिल पाई।
विज्ञापन
लोगों ने दुर्घटना की जानकारी तीसा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा लोगों के बयान दर्ज किए। तीसा थाने के प्रभारी शंभू राम शर्मा ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक चालक के खिलाफ पुलिस ने धारा 289, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, उपमंडल अधिकारी तीसा संजय कुमार धीमान ने बताया कि मृतक के परिजनों को राहत राशि के रूप में दस हजार रुपये प्रदान कर दिए गए हैं।