पेड़ से टकराई ऑल्टो कार, किशोर ने तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के संतोषगढ़ में तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
उसे गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों की रेखरेख में घायल युवक का उपचार जारी है। मृतक की पहचान गुरबख्श सिंह निवासी देहलां के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाह समारोह से लौट रहे थे सभी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दलजीत सिंह निवासी देहलां मंगलवार देर रात साढ़े 12 बजे आल्टो कार में अपने अन्य साथी गुरबख्श सिंह के साथ शादी समारोह से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, कि टाहलीवाल-संतोषगढ़ मार्ग स्थित एक निजी होटल के पास कार अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे में कार सवार 15 वर्षीय गुरबख्श ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दलजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
उधर, हरोली थाना के डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।