फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at una 10 injured.

ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, दस घायल

Sun, 01 Feb 2015 09:27 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
accident at una 10 injured.

जिला ऊना के ज्वार में ट्रक और एक निजी बस में जोरदार भिड़ंत हो गए। हादसे में लगभग बस में सवास दस यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। वहीं ट्रक चालक भी हादसे में जख्मी हुआ है। जिन्हें 108 एबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। बस में लगभग 40 से 42 यात्री सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद अंब-नादौन राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिससे सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन

बस से नियंत्रण खो बैठा चालक

accident at una 10 injured.

प्राप्त जानकारी के शनिवार देर शाम एक निजी बस ज्वाला जी से अंब की ओर आ रही थी कि ज्वार के पास सामने से अचानक ट्रक आने के चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे ट्रक से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। जिससे बस में सवार लगभग 10 यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गई।

स्थानीय लोग यात्रियों की चीखो पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। वहीं, ट्रक डाईवर विपिन कुमार निवासी हमीरपुर भी बुरी तरह जख्मी हो गया। जिससे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और घायलों को फौरान 108 की मदद से अंब अस्पताल पहुंचाया।

ये हुए हादसे में घायल

accident at una 10 injured.

जहां ट्रक चालक समेत तीन की नाजुक हाल के चलते ऊना अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी। उधर, एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान विपन कुमार निवासी हमीरपुर,  सुदेश मुरादाबाद,  मोम्मद अहमद एवं मोहम्मद रफीक निवासी जम्मू, सतीश कुमार निवासी कलोहा, संदीप शर्मा निवासी हमीरपुर, सुधीर शर्मा निवासी कलोहा, मीरा देवी निवासी नदौन, भागो देवी निवासी कलोह, गुरमेल सिंह निवासी ज्वार, कमला देवी निवासी नदौन,  सुदेश निवासी मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed