फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ACC, UltraTech Cement prices reduced by Rs 15, people get relief

Himachal News: एसीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 15 रुपये हुए कम, लोगों को राहत

Mon, 20 May 2024 10:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)/सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 May 2024 10:33 AM IST
सार

 प्रदेश में सीमेंट के दामों में 15 रुपये की कमी हुई है। सीमेंट के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। 

विज्ञापन
ACC, UltraTech Cement prices reduced by Rs 15, people get relief
सीमेंट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में 15 रुपये की कमी हुई है। सीमेंट के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। सीमेंट विक्रेता कृष्ण लाल एंड संस के मालिक पवन बरूर ने बताया कि 435 रुपये में बिकने वाले एसीसी सीमेंट के बैग की कीमत अब 420 रुपये हो गई है। एसीसी गोल्ड 480 रुपये बिक रहा था, अब 465 रुपये हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता सतपाल ने कहा कि अल्ट्राटेक के दाम 440 रुपये थे, जो अब 420 से 425 रुपये हो गए हैं। सीमेंट के दामों में कमी से घर निर्माण और अन्य कार्यों में लगे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


वहीं अंबुजा सीमेंट के दामों पर अभी भी संशय बना हुआ है। जिले के ज्यादातर डीलरों का कहना है कि सीमेंट के दाम पहले की तरह हैंै। वे पुराने दामों पर ही अंबुजा सीमेंट बेच रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सीमेंट के दाम पहले की तरह ही हैं। सोलन में भी सीमेंट पुराने दामों पर ही बेचा जा रहा है। हालांकि दाडलाघाट में कुछ डीलर दाम कम करने का दावा कर  रहे हैं।   गौर रहे की अंबुजा कंपनी ने सीमेंट के दाम तय करने के लिए अलग से विंग बनाया है। यह विंग चंडीगढ़ में बैठता है और वहीं से अंबुजा सीमेंट के दाम तय किए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed