फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Academic counselor will be appointed in CDOE, applications invited

Shimla News: सीडीओई में होगी अकादमिक काउंसलर की नियुक्ति, आवेदन मांगे

Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Academic counselor will be appointed in CDOE, applications invited
यूजी, पीजी और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

15 से अधिक विषयों के लिए होगी विशेषज्ञों की तैनाती



संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने अकादमिक काउंसलरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 15 जून तक किए जा सकते हैं।

सीडीओई में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए अकादमिक काउंसलरों की तैनाती की जानी है। सीडीओई के अनुसार चयनित अकादमिक काउंसलरों को पर्सनल कॉन्टैक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) के संचालन, अध्ययन सामग्री तैयार करने, असाइनमेंट मूल्यांकन और परियोजना कार्यों के आकलन जैसे कार्य सौंपे जाएंगे। यह नियुक्तियां एक शैक्षणिक सत्र के लिए पीरियड या प्रति लेक्चर आधार पर होंगी जिन्हें प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


काउंसलर की नियुक्ति गणित, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और वाणिज्य विभाग के लिए होगी। इसके अलावा संगीत, पत्रकारिता एवं जनसंचार, बीएड, एमए एजुकेशन, एमबीए, योग अध्ययन, टूरिस्ट गाइड, डेटा साइंस और कंप्यूटर एप्लिकेशन जैसे व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। सीडीओई के शैक्षणिक ढांचे के तहत बीए, बीकॉम, बीसीए और बीएड सहित स्नातक कार्यक्रमों के साथ-साथ एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, एमकॉम और एमबीए जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में पीसीपी और मूल्यांकन कार्य के लिए विषय विशेषज्ञों की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवेदन के लिए यह रहेगी योग्यता
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि योग्यता के अनुसार आवेदन यूजीसी मानकों के अनुरूप स्वीकार किए जाएंगे। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक, विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के पूर्व प्राध्यापक तथा ऐसे शोधार्थी जिन्होंने बिना छात्रवृत्ति के पीएचडी में न्यूनतम तीन वर्ष पूर्ण किए हैं वह पात्र होंगे। मानदेय यूजीसी के निर्धारित गेस्ट फैकल्टी दरों के अनुसार दिया जाएगा। इसके अलावा अध्ययन सामग्री लेखन, असाइनमेंट मूल्यांकन और परियोजना कार्य के लिए अलग से पारिश्रमिक का प्रावधान रहेगा। आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरकर सभी दस्तावेजों के साथ एक ही पीडीएफ फाइल बनाकर ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी और शैक्षणिक सत्र आधारित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article