फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP's hunger strike continues over the demand to roll back the fee hike.

Shimla News: फीस वृद्धि की वापसी की मांग पर एबीवीपी की भूख हड़ताल जारी

Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP's hunger strike continues over the demand to roll back the fee hike.
बारिश के बीच परिषद कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
विज्ञापन

दूसरे दिन अक्षय और अंकुश वर्मा बैठे अनशन पर
छात्र बोले, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को बारिश के बीच दूसरे दिन भी जारी रही।
कुलपति कार्यालय के बाहर लगे टेंट में चल रहे आंदोलन में छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। दूसरे दिन एबीवीपी की एचपीयू इकाई के उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर और उपाध्यक्ष अंकुश वर्मा भूख हड़ताल पर बैठे। एबीवीपी इकाई सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस में बढ़ोतरी कर छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन


शिक्षा को महंगा करने वाले फैसलों का संगठन विरोध करता रहेगा। छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई फीस वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। इसके साथ ही लंबे समय से बंद छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की मांग भी उठाई है। छात्रों का कहना है कि छात्र प्रतिनिधित्व के बिना विश्वविद्यालय की नीतियों में छात्रों की आवाज प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही है। धरना स्थल पर पहुंचे छात्रों ने आंदोलन का समर्थन किया। संगठन ने चेतावनी दी है कि क्रमिक भूख हड़ताल आगे भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर इसे बड़े आंदोलन में बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article