{"_id":"6a733ba64285c1e3370ff3ae","slug":"abvps-hunger-strike-at-hpu-continues-for-the-third-day-shimla-news-c-19-sml1002-765050-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में एबीवीपी की भूख \nहड़ताल तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में एबीवीपी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
विकास और भवानी बैठे अनशन पर
फीस वृद्धि तुरंत वापस ले प्रशासन, छात्रों में है आक्रोश : अक्षय
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
कुलपति कार्यालय के बाहर चल रहे आंदोलन में छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। तीसरे दिन इकाई उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर और अंकुश वर्मा ने 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल पूरी की। इसके बाद इकाई सह मंत्री विकास शर्मा और प्रदेश सह मंत्री भवानी ठाकुर ने अगले 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल शुरू की। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को फीस वृद्धि का फैसला तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों की फीस पहले ही कई निजी विश्वविद्यालयों से अधिक है, इसके बावजूद 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि करना छात्रों के हितों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में निजी संस्थानों जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं फिर भी फीस बढ़ाई जा रही है। अक्षय ठाकुर ने आरोप लगाया कि चल रहे सत्र की फीस बढ़ाने से उन छात्रों के साथ अन्याय हुआ है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
संजौली कॉलेज में किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संजौली कॉलेज इकाई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष रितिक शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की 25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। प्रदर्शन में 40 कार्यकर्ता शामिल हुए। अभाविप ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन, भूख हड़ताल और बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों ने बीबीए ब्लॉक की खराब स्थिति और शौचालयों में पानी की कमी का मुद्दा भी उठाया।