फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ABVP workers gherao education directorate himachal pradesh

स्पोर्ट्स कोटा खत्म करने पर भड़की एबीवीपी, निदेशालय का किया घेराव

Thu, 29 Jul 2021 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Jul 2021 08:31 PM IST
सार

प्रांत मंत्री विशाल वर्मा की अगुवाई में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा निदेशक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
ABVP workers gherao education directorate himachal pradesh
शिमला में उच्च शिक्षा निदेशालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कोटा खत्म करने के विरोध में एबीवीपी भड़क गई है। छात्र संगठन ने वीरवार को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया। शिक्षा निदेशक और प्रदेश सरकार से स्पोर्ट्स और कल्चरल कोटा बहाल करने की मांग की गई। चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर कोटा बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि निदेशक को कार्यालय में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। प्रांत मंत्री विशाल वर्मा की अगुवाई में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा निदेशक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


विशाल ने कहा कि कॉलेजों में 26 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक विभाग और सरकार ने स्पोर्ट्स और कल्चरल कोटा बहाल करने पर फैसला नहीं ले पाए हैं। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के बजाय कोटा समाप्त कर खिलाड़ियों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। सरकार का फैसला खेल, छात्र और युवा विरोधी है। 
विज्ञापन

विशाल ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन उनके पर समस्याएं सुनने का समय नहीं है। विशाल ने तीन दिन में कोटा बहाल करने का समय दिया है। फैसला वापस न लेने पर प्रदेश भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन भी हों कॉलेजों में दाखिले 
एबीवीपी के प्रांत मंत्री विशाल ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑफलाइन दाखिले करने की भी व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण बंद हुईं सड़कों और ऑनलाइन सिस्टम में पेश आ रहीं दिक्कतों को देखते हुए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया भी पहले की तरह चलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed