फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP welcome decision to abolish article 370 in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से विकास पकड़ेगा रफ्तार: एबीवीपी

Mon, 05 Aug 2019 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
ABVP welcome decision to abolish article 370 in jammu and kashmir
- फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्र सरकार के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए को समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अब विकास की नई राह शुरू होगी। यह भारतीय इतिहास का बड़ा और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की दिशा में ऐतिहासिक 

विज्ञापन

फैसला है।    

देश को अखंड रखने की लड़ाई के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक विक्रांत ने कहा कि 1953 में डॉ. मुखर्जी ने देश की आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर के अंदर दो विधान, दो प्रधान और दो निशान देश में नहीं चलेंगे का नारा दिया था। इसको लेकर वहां लड़ाई लड़ी, इस फैसले के आने पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजली मिली है। 
विज्ञापन

   
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आजादी के बाद से ही कश्मीर को लेकर लड़ाई लड़ रही है। 11 सितंबर 1990 में चलो कश्मीर आंदोलन के तहत जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में देश से 10000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की रैली निकाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग जब कश्मीर के नाम से डर रहे थे उस समय भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने कहा कि जहां हुआ तिरंगे का अपमान वहां करेंगे उसका सम्मान, नारे के साथ रैली निकाली थी। जनमानस को भी आज देश के ऊपर और देश की सरकार के ऊपर गर्व है। इस कदम से जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग को अल्प संख्यकों को आरक्षण का लाभ मिल पाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed