{"_id":"69401e2691462185e3024c6f","slug":"abvp-surrounded-the-vice-chancellors-office-and-raised-issues-shimla-news-c-19-sml1002-647884-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अभाविप ने कुलपति कार्यालय \nका घेराव कर उठाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अभाविप ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर उठाईं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तकालय और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग
क्रॉसर
हर मंजिल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह के कार्यालय का घेराव कर छात्रों की लंबित मांगों को उठाया। छात्रों ने स्वास्थ्य, अध्ययन और रहने की सुविधाओं में कमी को लेकर रोष जताया।
अभाविप के नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों, दवाओं और बुनियादी उपकरणों की भारी कमी है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चौबीस घंटे स्थायी डॉक्टर, पर्याप्त कर्मचारी और औषधि भंडार की व्यवस्था करने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि यूआईटी और यूसीबीएस के पुस्तकालय तथा अध्ययन सुविधाओं की कमी छात्रों की शिक्षा में बाधक है। भौतिकी विभाग के पास उपलब्ध भूमि पर चार मंजिला नई पुस्तकालय का निर्माण, पिंक पेटल के नीचे लॉ विभाग के पास विश्वविद्यालय पार्किंग और नए छात्रावास का निर्माण करने की भी मांग की गई।
अभाविप ने कहा कि हॉस्टल की कमी के कारण छात्र महंगे किराये वाले कमरों में रहने को मजबूर हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कला संकाय सहित सभी विभागों में निगरानी कैमरे लगाने, नए परिवहन साधन उपलब्ध कराने और यूआईएलएस तथा यूसीबीएस के लिए नई इमारत के निर्माण की मांग की गई। इसके अलावा पुस्तकालय में स्वच्छता, पानी और हीटिंग की समस्या दूर करने तथा प्रत्येक टेबल पर चार्जिंग सुविधा देने की भी मांग भी की गई। इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने चेताया कि अगर इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करेगी। कुलपति ने तुरंत इन सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।