फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP staged a protest against the fee hike at the univABVP staged a protest against the fee hike at the university.ersity.

Shimla News: विवि में फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP staged a protest against the fee hike at the univABVP staged a protest against the fee hike at the university.ersity.
विवि प्रशासन, सीएम और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

माइग्रेशन फीस 600 से बढ़ाकर 1300 रुपये की : ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर शिमला में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फीस वृद्धि के विरोध में धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग उठाई।


एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि माइग्रेशन फीस 600 से बढ़ाकर 1300 रुपये, डुप्लीकेट डिग्री शुल्क 300 से 600 रुपये और दस्तावेज संशोधन शुल्क 600 से 1200 रुपये कर दिया है। उनका दावा है कि कुछ स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की फीस में करीब 7,500 रुपये तक की वृद्धि हुई है। विशेष परीक्षा, प्रति पेपर और प्रायोगिक परीक्षा शुल्क में भी भारी बढ़ोतरी का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर पड़ेगा। अक्षय ठाकुर ने विश्वविद्यालय में डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण, नए छात्रावास, मौजूदा छात्रावासों में सुरक्षा और भोजन व्यवस्था सुधारने, छात्रावासों में पुस्तकालय सुविधा, पार्किंग, इंडोर स्टेडियम, गैर शिक्षकों की भर्ती और केंद्रीय पुस्तकालय के प्रत्येक टेबल पर चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की बसों की संख्या घटने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। केंद्रीय पुस्तकालय के शौचालय में पाइप लीकेज की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि फीस वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया और लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्र आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article