{"_id":"656b3823c1f43efee403c9a6","slug":"abvp-protested-by-burning-bonfire-in-the-library-shimla-news-c-19-sml1001-268782-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एबीवीपी ने पुस्तकालय में \nअंगीठी जला जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एबीवीपी ने पुस्तकालय में अंगीठी जला जताया विरोध
विज्ञापन
पुस्तकालय में हीटर की व्यवस्था न करने से रोष
विवि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए हीटर की व्यवस्था न करने पर पुस्तकालय में टीन के डिब्बे में आग जलाकर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन पर छात्रों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। इकाई अध्यक्ष गौरव कुमार ने विवि प्रशासन से पुस्तकालय में जल्द हीटर की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने पुस्तकालय प्रभारी को इसको लेकर पहले भी मांग पत्र सौंपा। इन दिनों विद्यार्थी नेट, सेट और पीजीटी के साथ पीजी कोर्स की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें पुस्तकालय में हीटर नहीं लगाए हैं। चेताया कि पुस्तकालय में नए और खराब पड़े हीटरों को ठीक करके पुस्तकालय में नहीं लगाया तो विद्यार्थी परिषद विवि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।