फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ABVP protest in front of VCs vehicle at HPU, scrimmage with police

एचपीयू में कुलपति की गाड़ी को घेरकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

Sat, 17 Oct 2020 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
ABVP protest in front of VCs vehicle at HPU, scrimmage with police
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रशासन द्वारा पीजी प्रवेश परीक्षा न करवाने से भड़के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कुलपति का रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर तक एचपीयू में हंगामा होता रहा। वीसी की गाड़ी के आगे प्रदर्शन कर बातचीत करने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं को मौके पर मौजूद क्यूआरटी पुलिस जवानों ने जबरन उठाया और वहां से खदेड़कर गाड़ी के लिए रास्ता बनाया। इस दौरान पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसमें प्रदर्शनकारी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फट गए, कुछ हल्की चोटें भी आई हैं। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद कुलपति कार्यालय के गेट से अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन इसमें ताला लगा था। पुलिस ने यहां से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा तो उन्होंने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। दोपहर बाद फिर से कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस से उलझ पड़े। देर शाम तक एबीवीपी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। 

विज्ञापन


जारी रहेगा धरना 
एबीवीपी के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि जब तक कुलपति स्वयं आकर छात्र विरोधी फैसलों पर बात नहीं करते, तब तक एबीवीपी का यह धरना जारी रहेगा। राणा और विवि इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा ने आरोप लगाया कि कुलपति लगातार छात्र विरोधी फैसले ले रहे हैं। परिषद, पीजी प्रवेश परीक्षा के स्थान पर मेरिट आधार पर प्रवेश देने के फैसले का विरोध कर रहे थे। एबीवीपी ने कुलपति की गाड़ी रोककर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बात करनी चाही लेकिन पुलिस को बुलाकर कार्यकर्ताओं को वहां से उठवा दिया। इस दौरान जवानों ने कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट भी की। विशाल का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फाड़ दिए, कार्यकर्ताओं को घसीटा गया जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed