फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP demand for water in HPU

एबीवीपी

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
ABVP demand for water in HPU
एबीवीपी ने किया एचपीयू
विज्ञापन

के चीफ वार्डन का घेराव
पेयजल मुहैया करवाने की उठाई मांग
बोले, हर रोज झेलनी पड़ती है पानी की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार को छात्रावासों में छात्राओं को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चीफ वार्डन का घेराव किया।

विश्वविद्यालय छात्रा प्रमुख मोनिका राणा की अगुवाई में किए इस घेराव के दौरान एबीवीपी ने छात्राओं के छात्रावासों में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। कहा कि इससे रोजाना छात्राएं परेशान हैं। इन्हें रोज के कार्य निपटाने को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। छात्रावासों में जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। छात्रावास की मेस में प्रबंधन पर लगे गोलमाल करने के आरोपों की सत्यता का पता लगाने को इसकी जांच की जानी चाहिए। यदि कोई इसमें दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसमें जिन छात्रावासों में रेनोवेशन का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें छात्राओं को जल्द आवंटित किया जाना चाहिए। इससे छात्राओं को रहने के लिए जगह मिल सकेगी। मोनिका ने इसके अलावा हर छात्रावास में छात्राओं के लिए पुस्तकालय की सुविधा देने की मांग भी की। उन्होंने चीफ वार्डन से इन मांगों को गंभीरता से लेेते हुए इन्हें पूरी करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed