{"_id":"6a42cd069284d6f0a501188d","slug":"abir-became-the-chess-champion-in-the-youth-category-while-shivam-thakur-won-the-title-in-the-open-category-shimla-news-c-176-1-ssml1041-172747-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: युवा वर्ग में अबीर और ओपन में शिवम ठाकुर ने बने शतरंज के चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: युवा वर्ग में अबीर और ओपन में शिवम ठाकुर ने बने शतरंज के चैंपियन
विज्ञापन
शूलिनी शतरंज कमेटी की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 107 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शूलिनी शतरंज कमेटी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का गीता आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 107 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। युवा वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अबीर कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि समर्थ गुप्ता दूसरे और सिद्धार्थ वर्मा ने तीसरे स्थान पर रहे। वहीं ओपन वर्ग की प्रतियोगिता में शिवम ठाकुर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विपन कुमार दूसरे और मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को बधाई दी और जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। शूलिनी शतरंज कमेटी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रशासन और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।