फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Abhishek of Himachal appointed coach of Vancouver British Columbia-Canada Cricket Club

उपलब्धि: हिमाचल के अभिषेक बने वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया-कनाडा क्रिकेट क्लब के कोच

Sat, 30 Apr 2022 01:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Apr 2022 01:12 PM IST
सार

हमीरपुर के अभिषेक शर्मा को वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया-कनाडा क्रिकेट क्लब का कोच नियुक्त किया गया है। वह हमीरपुर के समीपवर्ती गांव ठनकरी के रहने वाले हैं। अभिषेक के चयन से यहां खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
Abhishek of Himachal appointed coach of Vancouver British Columbia-Canada Cricket Club
अभिषेक बने वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया-कनाडा क्रिकेट क्लब के कोच - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अभिषेक शर्मा को वैंकूवर ब्रिटिश कोलंबिया-कनाडा क्रिकेट क्लब का कोच नियुक्त किया गया है। वह हमीरपुर के समीपवर्ती गांव ठनकरी के रहने वाले हैं। अभिषेक के चयन से यहां खुशी की लहर है। अभिषेक शर्मा बचपन से ही खेलों के प्रति रुझान रहा है। इनको 2005 में हिमाचल प्रदेश अंडर-19 और वरिष्ठ टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। 2006 में इन्होंने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में भी भाग लिया। 2007 में इनका चयन हिमाचल की ओर से अंडर-19 सीके नायडू ट्रॉफी के लिए भी हुआ। इन्होंने 2007 में रणजी ट्रॉफी में भी भाग लिया।

विज्ञापन


अभिषेक शर्मा ने 2014-15 में ए ग्रेड ब्रदर्स लीग क्लब क्वींसलैंड ऑस्ट्रेलिया में भी भाग लिया। मार्च 2018 से सितंबर 2020 के दौरान अभिषेक ने हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट-अमृतसर (पंजाब) के खिलाड़ियों को दुबई में होने वाले जूनियर क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिया। वर्तमान में वह फ्लाईं स्कूल ऑफ क्रिकेट अमृतसर के निदेशक भी हैं। वह खेल प्रतिभा के अतिरिक्त गायन का भी शौक रखते हैं। प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि अभिषेक शर्मा युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उधर, ग्राम पंचायत लंबलू के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अभिषेक शर्मा गांव के रहने वाले हैं। लंबे समय से पंजाब शिफ्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed