फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abhishek mandyal flying officer in indian air force mandi himachal pradesh

फ्लाइंग ऑफिसर बने अभिषेक मंडयाल, बेस्ट परफारमेंस के लिए आर्मी चीफ ने किया सम्मानित

Mon, 17 Dec 2018 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Dec 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
abhishek mandyal flying officer in indian air force mandi himachal pradesh

क्षेत्र के अभिषेक मंडयाल 15 दिसंबर को हैदराबाद से पासआउट होकर एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। उन्हें बेस्ट परफारमेंस के लिए राष्ट्रपति से सम्मान भी मिला है। इससे आर्मी चीफ विपिन रावत ने उन्हें सम्मानित किया। अभिषेक की माता कमला मंडयाल ने बताया कि अभिषेक ने प्रारंभिक शिक्षा तीसरी तक भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर तथा पांचवीं की शिक्षा पठानकोट से प्राप्त की।

विज्ञापन


छठी से 12वीं कक्षा तक शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से प्राप्त की। ग्रेजुएशन एसडी कॉलेज चंडीगढ़ से की। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का जज्बा लिए अभिषेक मंडयाल ने कड़ी मेहनत और लगन से अपना सपना पूरा किया है। वे खेलकूद प्रतियोगिता में भी आगे रहते थे।
विज्ञापन


कई ट्रॉफी और मेडल उन्होंने प्राप्त किए हैं। कॉलेज के दौरान बेस्ट अकादमिक अवार्ड और बेस्ट हॉस्टल स्टूडेंट का अवार्ड भी जीता है। पिता राजेंद्र मंडयाल जोगिंद्रनगर में नर्सिंग कॉलेज के निदेशक हैं। माता कमला मंडयाल आयुर्वेदिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्टाफ नर्स के पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed