फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abhimanyu rana hits another century in CK naydu trophy.

शतक का दम, नंबर वन बना हिमाचली बल्लेबाज

Fri, 02 Jan 2015 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Fri, 02 Jan 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
abhimanyu rana hits another century in CK naydu trophy.

हमीरपुर से बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज अभिमन्यु राणा ने एक बार फिर आक्रामक पारी खेलते हुए यूपी के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने 121 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभिमन्यु राणा अंडर-23 वर्ग में सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल की ओर से खेल रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल ने बेहतर प्रदर्शन कर कुल 17 अंक प्राप्त किए और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अभिमन्यु राणा ने बताया यूपी ने अपनी पहली पारी में 542 रन बनाए। हिमाचल ने 466 रन बनाए और मैच ड्रा रहा। अभिमन्यु 14 चौकों की मदद से 121 रनों पर नाबाद रहे।
विज्ञापन


युवा बल्लेबाज अभिमन्यु राणा लगातार दो मैचों में शतक लगाकर 277 की औसत से अभी तक अंडर-23 वर्ग में भारत में नंबर एक पर चल रहे हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में उड़ीसा के खिलाफ 156 रन तथा दूसरे मैच में यूपी के खिलाफ 121 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की टीम को बधाई दी। युवा बल्लेबाज अभिमन्यु राणा को शतक तथा औसत के हिसाब से भारत में नंबर एक पर रहने के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed