{"_id":"9696fbe82aba8ca983b4470cb29ad99d","slug":"abhijway-won-snooker-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिज्वाय घोष ने जीती स्नूकर प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिज्वाय घोष ने जीती स्नूकर प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश बिलियर्ड एसोसिएशन की ओर से वाईएमसीए में 21 अगस्त से चल रही प्रदेश मानसून ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में सोलन के खिलाड़ी अभिज्वाय घोष विजेता रहे। मंडी के हिमांशु शर्मा उप विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन
गुनदीप को सबसे अधिक ब्रेक करने के लिए हाइयस्ट ब्रेकर का खिताब दिया गया। फाइनल में अभिज्वाय ने हिमांशु को 4-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिलियर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष शील दर्शन सूद और वरिष्ठ खिलाड़ी और प्रतियोगिता के संयोजक रामगोपाल सूद ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसमें विजेता को दस हजार, उप विजेता को पांच हजार और हाइयस्ट ब्रेकर को दो हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में शिमला मंडी और सोलन सहित अन्य जिलों से आए 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें शिमला से आंचल पुरी, रामगोपाल सूद, पंकज, विनय, आशीष, अंजू, हरप्रीत सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन