{"_id":"efda0f6c1fcbbc736534e68774f13fcf","slug":"aashiyana-project-of-mc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 परिवारों को मुख्यमंत्री देंगे 'आशियाना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 परिवारों को मुख्यमंत्री देंगे 'आशियाना'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना प्रोजेक्ट के तहत ढली में शहरी गरीबों के लिए बनाए गए आवास 18 दिसंबर को पात्र लोगों के सुपुर्द किए जाएंगे। वीरवार को नगर निगम की सामाजिक न्याय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री के हाथों प्रत्येक वार्ड से एक पात्र व्यक्ति को घर की चाबी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
कुल 25 लोगों को आवास बांटे जाएंगे। बाकी मकान अगले चरण में पात्र लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त शहर में खराब पड़ी सोलर लाइटों को ठीक करने के लिए पार्षदों द्वारा सुझाए गए प्वाइंटों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लक्कड बाजार रैन बसेरा में रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराय भवन के संचालन का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त स्लम एरिया के लिए आए 1200 सोलर होम्स को पात्र लोगों को देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया। बैठक में पार्षद सुषमा कुठियाला, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विधि जोगेंद्र चौहान, निगम सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक, स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोनम नेगी, निगम अभियंता विजय गुप्ता, लेखाधिकारी भगत राम व्यास, वीपीएचओ अरुण सरकैक, रे परियोजना के समन्वयक प्रमोद जिंटा, भारती कुठियाला, अरविंद, विपिन और अंकिता चौहान ने भाग लिया।
विज्ञापन
शिमला में खुलेगा नशा निवारण केंद्र- नगर निगम राजधानी शिमला में शहर का पहला नशा निवारण केंद्र खोलेगा। मंडी के ‘नया सवेरा’ एनजीओ ने नगर निगम को शिमला में नशा निवारण केंद्र खोलने का प्रस्ताव सौंपा है। नगर निगम के डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि शहर के युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति के मद्देनजर नगर निगम ने नशा निवारण केंद्र खोलने को मंजूरी दे दी है।
ढली में आशियाना प्रोजेक्ट के तहत बने ऐसे मकान जो तकनीकी कारणों से पात्र लोगों को अलॉट नहीं किए जा सकते उन्हें नशा निवारण केंद्र खोलने के उपलब्ध करवाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त पंकज राय की अगुवाई में निगम प्रतिनिधियों ने अक्तूबर माह में मंडी में ‘नया सवेरा’ एनजीओ की ओर से चलाए जा रहे नशा निवारण केंद्र का दौरा किया था। केंद्र में शिमला के कई युवा भर्ती थे। निगम के छोटा शिमला वार्ड से पार्षद सुरेंद्र चौहान ने तुरंत केंद्र शुरू करने का सुझाव दिया।