फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aarushi, Yash Rana won gold in state level fencing competition

Kangra: राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में आरुषि, यश राणा ने जीता स्वर्ण

Mon, 10 Oct 2022 11:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Oct 2022 11:16 PM IST
सार

सेंट रूद्राक्ष कॉन्वेंट स्कूल खब्बल-कथोली में राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। लड़कियों के अंडर-12 वर्ग में कृधा ने स्वर्ण, अभिका ने रजत, वरनिका और तनवी ने कांस्य जीता। 

विज्ञापन
Aarushi, Yash Rana won gold in state level fencing competition
तलवारबाजी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेंट रूद्राक्ष कॉन्वेंट स्कूल खब्बल-कथोली में राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। लड़कियों के अंडर-12 वर्ग में कृधा ने स्वर्ण, अभिका ने रजत, वरनिका और तनवी ने कांस्य जीता। सैबर में तविषा ने स्वर्ण, आराध्या ने रजत, मानवी और एंजल ने कांस्य पदक हासिल किया। फॉयल में आरुषि ने स्वर्ण, आन्नदिता ने रजत, सौम्या और शुधिता ने कांस्य पदक जीते। लड़कों के अंडर-12 में ईपी में सोहम ने स्वर्ण, निशांत ने रजत, अर्श और समर्थ ने कांस्य हासिल किया। सैबर में रचित राणा नेे स्वर्ण, इशांत नेे रजत, अनुकक्षीत मनकोटिया और अनिकेत ने कांस्य पदक हासिल किया। फॉयल में यश राणा ने स्वर्ण, प्रभय ने रजत, हर्षिल और शिवांग ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में ईपी में हंसिका ने स्वर्ण पदक, दीक्षा ने रजत, काशवी और मुस्कान ने कांस्य पदक जीता। सैबर में तनवी ने स्वर्ण, कीर्ती ने रजत, कशिश और रूहानी ने कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन


फॉयल में आरुषि ने स्वर्ण, तनिशा ने रजत, आरूषि और शिवाक्षी ने कांस्य पदक जीते। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में ईपी में आरुष शर्मा ने स्वर्ण, संचित ने रजत, आरव कटोच और प्रकुल ने कांस्य पदक हासिल किए। सैबर में सक्षम ने स्वर्ण, शिवांश ने रजत, दिव्यांश और अंशुमन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। फॉयल में स्वास्तिक ने स्वर्ण, कुणाल ने रजत, सक्षम और आदित्य ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के वर्ग में ईपी में माही ने स्वर्ण, पलक ने रजत, निलाक्षी और रूचि ने कांस्य पदक हासिल किया। सैबर में सेजल ने स्वर्ण, कशिश ने कांस्य, आकांक्षा और पलक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। फॉयल में सारा ठाकुर ने स्वर्ण पदक, हिमानी महाजन ने रजत पदक, अर्शिता और सादिया ने कांस्य पदक  जीता। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के प्रधान शादी लाल गोस्वामी, हिमाचल प्रदेश फैेंसिंग एसोसिएशन के सीईओ एस के पराशर, जिला अध्यक्ष अतुल ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वॉलीबाल और कबड्डी में ऊना, खो-खो में सिरमौर जीता 
वहीं ऊना के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में चल रही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में ऊना, खो-खो में सिरमौर, वॉलीबाल में ऊना और रोहड़ू की टीमों ने जीत दर्ज की है। कबड्डी स्पर्धा में ऊना ने बिलासपुर की टीम को 59-40 के अंतराल से हराया। खो-खो में सिरमौर और ऊना में कांटे की टक्कर हुई। आखिरकार सिरमौर ने ऊना की टीम पर 16-11 से जीत हासिल की। वॉलीबाल स्पर्धा में ऊना और कांगड़ा की टीम के बीच हुए मुकाबले में ऊना ने 3-1 से जीत दर्ज की। वॉलीबाल के हॉस्टल स्तर पर हुए टीमों के मुकाबले में रोहड़ू और मतयाणा हॉस्टल के बीच कांटेदार टक्कर हुई। इसमें रोहड़ू की टीम 3-1 से विजयी रही। इससे पूर्व सोमवार को विशेष अतिथि के रूप में बीडीसी चेयरमैन देवराज शर्मा ने शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed