{"_id":"8fcf20139863787a616393cf35da0f90","slug":"aanchal-stood-first-in-psychology-at-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटगढ़ की आंचल ने पीयू में चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटगढ़ की आंचल ने पीयू में चमकाया नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Apr 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
कोटगढ़ की आंचल भलैक ने पंजाब विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष में मनोविज्ञान ऑनर्स में विवि स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
आंचल ने 85 प्रतिशत अंक लिए हैं। उन्होंने 2010 में आईसीएसई की 12वीं कक्षा की कला संकाय में 92.6 अंक लेकर चंडीगढ़ मोहाली एवं पंचकूला में पहला स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
9 मार्च को पंजाब विवि के वार्षिक समारोह में उपकुलपति अरुण ग्रोवर ने आंचल को डिग्री एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। आंचल पंजाब विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान में एमए की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। अपनी सफलता का श्रेय वे कड़ी मेहनत और परिजनों को देती हैं।
उनके पिता सत्यपाल भलैक एसबीआई में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।