फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aanchal, Ishika and Ishita Pratham of Svarog School

Shimla News: सरोग स्कूल की आंचल, ईशिका और ईशिता प्रथम

Mon, 16 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aanchal, Ishika and Ishita Pratham of Svarog School
शिमला। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) ने विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरोग में हुआ। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण, क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और लघु नाटिका का मंचन किया गया।
विज्ञापन


क्विज प्रतियोगिता में आंचल, ईशिका और ईशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या, काव्यांश और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे तथा जानवी, रितिका और अर्णव ने तीसरा स्थान पाया। भाषण स्पर्धा में जानवी ने पहला, आंचल ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सारिका आहूजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ईआईएसीपी पीसी हब हिमकॉस्ट की समन्वयक प्रियंका शर्मा ने कहा कि ओजोन परत एक अदृश्य ढाल की तरह कार्य करती है, जो पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) विकिरण से बचाती है। ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले मुख्य तत्व एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर में पाए जाते हैं। इस अवसर पर एसएमसी चेयरमैन चंद्रशेखर शर्मा, सीएचटी प्रेम प्रकाश शर्मा, हिमकॉस्ट के पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, अजय पंवर, डॉ. ऋत्विक चौहान और जयप्रिया वर्मा उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article