{"_id":"6241e8099b67bb59a94afd8e","slug":"aam-aadmi-party-state-spokesperson-gaurav-said-thar-april-6-will-be-historic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी: प्रदेश प्रवक्ता गौरव बोले- ऐतिहासिक होगा छह अप्रैल का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी: प्रदेश प्रवक्ता गौरव बोले- ऐतिहासिक होगा छह अप्रैल का दिन
Mon, 28 Mar 2022 10:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:23 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि 6 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रदेश में बड़े बदलाव के साथ आम आदमी पार्टी का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहा है कि पार्टी के दो मुख्यमंत्री एक साथ मंडी आ रहे हैं।
विज्ञापन
आप प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की छह अप्रैल को होने वाली रैली में कई नेता पार्टी का दामन थामेंगे। इस दिन राष्ट्रीय संयोजक के रोड शो में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि 6 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रदेश में बड़े बदलाव के साथ आम आदमी पार्टी का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहा है कि पार्टी के दो मुख्यमंत्री एक साथ मंडी आ रहे हैं। लंबे समय से प्रदेश की जनता को केजरीवाल का इंतजार था, वह अब पूरा हो रहा है। पार्टी इस दिन विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। पूरे प्रदेश से सैकड़ों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल में महंगाई के लिए भाजपा जिम्मेवार: आप
वहीं, प्रदेश में पेट्रोल डीजल, दवाइयां और सरिया के दाम बढ़ने के लिए हिमाचल आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव खत्म होते ही जनता पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल दिया है। दिन प्रतिदिन किसी न किसी चीज के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 6 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दो महीने पहले सरिया जहां पांच हजार प्रति क्विंटल था, वहीं अब आठ हजार पार हो गया है। लोगों को हर तरफ से महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन